News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरु का वंदन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 13, 2022  |  6:58 PM

557 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने किया गुरु का वंदन

रामकोला/कुशीनगर। गुरू पूर्णिमा पर्व पर सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में बुधवार को शिष्यों ने अपने गुरु ब्रह्मलीन परम पूज्य परमहंस स्वामी भगवानंद जी महाराज का वंदन ,आरती कर प्रसाद वितरण किया।इस दौरान गुरु भक्ति की बयार बही।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मंदिर के व्यवस्थापक रंगनाथ बाबा ने बताया कि हिंदू धर्म में गुरु का स्थान भगवान से भी पहले रखा गया है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पहले गुरु का दर्जा प्राप्त महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इस विशेष पूर्णिमा तिथि पर गुरु की पूजा-आराधना की जाती है। गुरु के माध्यम से ही हम ज्ञान को प्राप्त करते हैं। गुरु हमे अंधेरे से उजाले की तरफ बढ़ने का रास्ता दिखाते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्व,सम्मान और सच्ची निष्ठा और समर्पण का भाव हमेशा रहता आया है।

इस मौके पर राजेंद्र ब्रह्मचारी, धनंजय, विश्राम गोविंद राव, लाल बहादुर गोविन्द राव , मोहन गुप्ता, राम सिंगार गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, मोती, गुलाब,विशाल चौरसिया, उमेश चन्द्र चौरसिया, गिरजेश चन्द्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

गुरू पूर्णिमा पर सनातन विश्व दर्शन मन्दिर में पूजा  सनातन विश्व दर्शन मन्दिर में पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता मदन गोविन्द राव के साथ प्रमुख भाजपा नेताओं ने पूजा अर्चना किया तथा मन्दिर में मौजूद स्वामी राजेंद्र ब्रह्मचारी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया,पूर्व विधायक ने त्रिशूल धूनी के साथ ब्रह्मलीन भगवनानन्द महाराज के चित्र की वन्दना किया तथा परमानन्द परमहंस स्वामी नरायना नन्द लंगड़ा बाबा,सतना धारकुण्डी महाराज सच्चिदानंद तथा शक्तेशगढ़ चुनार क़िला स्थित परमहंस आश्रम के सन्त अड़गड़ानन्द महाराज को फ़ुल फल अर्पित किया तथा मन्दिर का प्रसाद ग्रहण किया,साथ में श्री प्रसिद्ध नाथ दुबे, सन्तराज मणि त्रिपाठी,आनंद सिंह , मौलाना मुश्ताक़ अहमद,उमेश तिवारी,दिनेश यादव,संतोष जायसवाल आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे,

मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking