News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: आगामी पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 3, 2022  |  6:57 PM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: आगामी पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक 
  • अगर किसी ने सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचायी तो उसकी भरपाई उसके निजी सम्पत्ति से की जायेगी   

रामकोला/कुशीनगर। आगामी पर्व को लेकर रामकोला थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप वर्मा ने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपसी सदभावना भंग हो। उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय नेे पीस कमेटी में आये लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की तथा पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए। प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने कहा कि जिस किसी ने अशांति फैलाने की कोशिश की और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचायी तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी और उसके सम्पत्ति से उसकी भरपाई की जायेगी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

इस दौरान कुसम्हां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद,ग्राम प्रधान कैलाश यादव, राजन केसरी, खोटही चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह, एस.आइ. मृत्युन्जय सिंह,एस.आइ.देवेन्द्र नाथ चौबे,एस.आइ.राजीव यादव,एस आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.अनुज पटेल, एस.आइ.मिथिलेश प्रजापति, हे.का.प्रदीप सिंह, का. छोटेलाल यादव,महेन्द्र यादव,मनीष राय, यादव, का.शिवा सिंह,संजीव कुमार, शिवेन्द्र उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव सहित  अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking