रामकोला/कुशीनगर। मंगलवार को रामकोला क्षेत्र के हरेराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के एनसीसी के छात्र- छात्राओं ने रैली निकालकर सड़क यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा छात्र-छात्राओं को एनसीसी के अधिकारियों द्वारा सड़क यातायात के नियमों की जानकारी देने के साथ ही उसे पालन करने पर जोर दिया गया।
रामकोला ब्लाक क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरेराम ओंकार मल्ल खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज में एनसीसी के कैडेट ने यातायात के नियमो का पालन करने के लिए छात्र एवम छात्राओं को जागरूक किया तथा एनसीसी के लेफ्टिनेंट अवधेश कुमार पाण्डेय ने सभी छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियम का पालन करने के नियमों की जानकारी दी।श्री पाण्डेय ने सभी को यातायात नियमों के तहत सड़क पर चलने व गाड़ी चलाने की सलाह दी।अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।एनसीसी के लेफ्टिनेंट श्री पाण्डेय , विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरगोविंद मिश्रा तथा हवलदार हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीगंज बाजार में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर शिक्षक राजेश सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, बृजेश पाण्डेय, अशोक कुमार देवेंद्र पाण्डेय, सिंधु शुक्ला, आशीष मिश्रा, वीरेंद्र कुमार समेत आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…