रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक व कवि मधुसूदन पाण्डेय के आवास पर रविवार को मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था की 84वीं कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ।प्रधानाचार्य राकेश पाण्डेय कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि रहे।
कवि मधुसूदन पाण्डेय ने – हथवा में माला लिहले, करेली विनती तोहार मईया तथा अशोक शर्मा ने खुशियां कम और अरमान बहुत है, जिसे भी देखो परेशान बहुत है व बलराम राय ने – कौन कहता है दवाई है, जिसने दारू से गम मिटाई है तथा जगदीश कुशवाहा ने नया साल आए देखि बिहसे किरिनिया एवं गोमल प्रसाद ने – कौन कहेगा की बात झूठा है, राजा ने ही तो रंक को लूटा सहित हरिलाल जायसवाल,सुजीत यादव आदि कवियों ने अपनी-अपनी रचनाओं को पढ़कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रविन्द्र पांडेय व संचालन अशोक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुसूदन पांडेय के सरस्वती वंदना से हुआ।इस दौरान पंकज पांडेय, आराधना पांडेय, गोविंद कुशवाहा, संतोष चौरसिया, पूर्णिमा पांडेय और सुरेंद्र गोपाल आदि श्रोतागण उपस्थित रहे।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…