रामकोला/कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांफ्रेंस आफ पंचायत 2022 के अन्तर्गत रामकोला ब्लाक क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम कुसम्हां के बनहवां पोखरा (छठ घाट) पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणजीत प्रसाद ने हरिशंकरी के पौधरोपण के जरिये एक नई राह दिखाई।
बतौर मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि श्री प्रसाद ने कहा कि जितना पौधा लगायेंगे उतना ही पर्यावरण सुरक्षित होगा।पेड़ प्रकृति का आधार है ।पेड़ों के विना प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन की कल्पना नहीं की जा सकती।कसया रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण के उपेक्षा के कारण जीवन संकट में है।इसको बचाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उल्लेखनीय है कि हरिशंकरी (पीपल,बरगद, पाकड़ )पौधा में त्रिदेवों यानि ब्रह्मा, विष्णु व महेश का वास माना जाता है। बरगद का वृक्ष अक्षय सुहाग के रूप में माना जाता है । मान्यता है कि इसकी शाखों में विष्णु का निवास होता है।पाकड़ का वृक्ष भी देवताओं द्वारा संरक्षित माना जाता है। पीपल ही एकलौता पौधा है जो चौबीस घंटे आक्सीजन का उत्सर्जन करता है ।
इस अवसर पर कसया रेंज के वन दरोगा जलालुद्दीन, वन दरोगा पारसनाथ, विवेक कुमार चौहान, एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, सचिव अभिषेक सिंह, मुन्ना सिंह, एकमल अंसारी, संजू सिंह, डाक्टर विजय शंकर समेत ब्लाक के कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…