रामकोला/कुशीनगर । रामकोला विकास खंड क्षेत्र के बिहुली निस्फी निवासी रमेश कुमार को बसपा का मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरखपुर मंडल बनाया गया है। इसके पूर्व रमेश कुमार बसपा की कुशीनगर इकाई के जिलाध्यक्ष थे।बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री मायावती के निर्देश पर पार्टी द्वारा मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाए जाने पर रमेश प्रसाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करूँगा।
पार्टी द्वारा रमेश कुमार को मुख्य सेक्टर प्रभारी मनोनीत किये जाने पर सुदर्शन प्रसाद, रामसमुझ पासवान, अशोक गोरखपुरी, गौतम लाल, मुकेश्वर पप्पू मद्धेशिया, रितेश सागर ,संतोष तिवारी, शिब्बन लाल, सिवान सिंह सैंथवार, जगदीश कुशवाहा, विजय गौतम, दिनेश प्रसाद, मनोज जायसवाल, वीरेंद्र निषाद, गणेश यादव, संतोष आदि ने बधाइयां देते हुए खुुशी का इजहार कियाा है।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…