कप्तानगंज/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव ने रामकोला थाने के ग्राम सभा देवरिया बाबू से हो कर जाने वाली छोटी गंडक नदी के कोटिया घाट पर बालू माफियाओं द्वारा बालू खनन किया जा रहा था जिसकी सूचना एसडीएम कप्तानगंज को मिली थी तो छापा मार कर अवैध बालू माफियाओं द्वारा डंपिंग बालू को पकड़ कर डम्पिंग बालू को नदी में फेकवाया।
शुक्रवार को माफियाओं के खिलाफ उप जिला अधिकारी कि यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है कि ग्राम सभा देवरिया बाबू के कोटिया घाट पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध बाल माफियाओं के द्वारा बालू निकासी हो रही थी। जिसकी सूचना पर उप जिलाधिकारी को मिली तो एस डी एम ने अपनी राजस्व टीम के साथ कोटिया घाट पर पहुंच कर बालू से लादी नाव को पकड़ कर जेसीबी से तोड़वा कर बालू को नदी में डलवा दिया गया। इस कार्यवाही से बालू माफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है।
इस दौरान लेखपाल ओमप्रकाश पाण्डेय,उमेश शाही,सुरेन्द्र प्रजापति आशुतोष कुमार सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…