News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: एसडीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को किया जागरूक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 25, 2021  |  5:51 PM

940 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को किया जागरूक WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । उप जिलाधिकारी कप्तानगंज गुरूवार को रामकोला विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय बरठा पहुंची और लोगों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए अपील की। 

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

   बताते चलूँ कि पिछले विधानसभा चुनाव में विधान सभा रामकोला के 27 बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था जिसमें प्रा0 वि0 बरठा के एक बूथ पर 43.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव आयोग का यह निर्देश है कि जहां मतदान कम पड़ा हो उन गावों के बूथों पर उपजिलाधिकारी स्वयं जाकर कारण का पता लगाते हुए निवारण पर विचार करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गोष्ठी ,नुक्कड़ नाटक व रैली निकाल कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इसी अभियान के तहत उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल, नायब तहसीलदार रवि कुमार यादव, लेखपाल योगेन्द्र गुप्ता के साथ मतदान केंद्र प्रा0वि0 बरठा पहुँच कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जिस पर लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए उपजिलाधिकारी को आश्वस्त किया।इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुन्ना प्रसाद कन्नौजिया , बूथ लेवल अधिकारी संध्या सिंह ,रीता पाण्डेय ,द्रौपदी गुप्ता ,कोटेदार राजेश यादव ,लाल बहादुर राव ,मंटू राव ,गोल्डन दीक्षित ,फणीन्द्र शुक्ला ,विद्या सागर तिवारी ,पन्ने लाल यादव ,छोटेलाल खरवार ,जुम्मन मियां, जहाँगीर अंसारी,संजय गोंड समेत गाँव के तमाम लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking