News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर बाजार में एसडीएम की छापेमारी, वसूला गया जुर्माना 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 23, 2022  |  10:03 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर बाजार में एसडीएम की छापेमारी, वसूला गया जुर्माना 

रामकोला/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज के नेतृत्व में नगर पंचायत रामकोला में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान चलाया गया। छापेमारी केे दौरान 4 किलो ढाई सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त कर 6500 सौ रूपये जुर्माना वसूल किया गया। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

  शनिवार को उपजिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव थाना दिवस समाप्त होने के बाद रामकोला के अधिशासी अधिकारी और अम्बरीष  कुमार सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राय के साथ स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान के तहत छापेमारी की।छापेमारी के दौरान थनेश किराना के दुकान से  3.5 किलो पॉलिथीन बरामद हुआ बदले में 5 हजार जुर्माना,बाबूलाल सब्जी के दुकान से 500 ग्राम बरामद 500 सौ रूपये सहित कुल 4 किलो 250 ग्राम पॉलिथीन बरामद  हुआ और 6 हजार 500 सौ रूपया जुर्माना वसूला गया।

  जानकारी के लिए बता दूं कि शनिवार को रामकोला नगर में सप्ताहिक बंदी होती है इसके बावजूद लगभग 75% दुकानें खुली थी एसडीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक दर्जन दुकानों का नाम नोट कराकर संबंधित को नोटिस देने हेतु अधिशासी  अधिकारी को निर्देशित किया है। इस दौरान रामकोला नगर के लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति व अन्य लेखपाल व नगर पंचायत कर्मी व एस.आइ.शेषनाथ यादव,एस.आइ.मिथलेश प्रजापति,एस.आइ. मुन्नीलाल, हे0का0 राजनाथ सिंह सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking