News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 10, 2022  |  8:34 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: पूरी अकीदत के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व 

रामकोला/ कुशीनगर। आस्था,बलिदान व त्याग का महापर्व ईद-उल-अजहा को मुस्लिम समाज के लोगों ने रविवार को पूरी अकीदत के साथ मनाया। विभिन्न परिधानों में सज धज कर मुस्लिम समाज के लोग सुबह के समय ईदगाह पहुंचे और नमाज अदा कर गले मिल एक- दूसरे को बधाई दी।इस महापर्व पर रामकोला नगर , सूरजपट्टी, मोतीपाकड़, सपहा ,टेकुआटार,बिहुली सहित स्थानीय क्षेत्र के आदि ईदगाहों में नमाज अदा की गयी।नमाज के बाद बकरें की कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर हिन्दूओं ने भी मुस्लिम भाईयों को प्रेम व मोहब्बत का पैगाम एवं मुबारकबाद दी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

मैनुद्दीन एवं रामकोला के सभासद जुल्फिकार अली ने बताया कि इस त्यौहार के अवसर पर समाज के गरीब भाईयों में मांस का वितरण किया जाता है ताकि वह भी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाये। समाज के गरीब तबकों की मदद करना इस्लाम धर्म में है ताकि पर्व को मनाने से वह वंचित न रह जाय।पर्व शांति पूर्वक सम्पन्न हो,के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने निगहबानी के लिए मस्जिदों के आस-पास पुलिस की तैनाती कर स्वयं पुलिस फोर्स के साथ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking