News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: हवन, यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 7, 2022  |  4:15 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: हवन, यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के कुसम्हांं गाँव के चकिया राठौर टोली माँ काली मंदिर परिसर में चल रहा संंगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा शनिवार को संपन्न हो गई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती,...

कथा के समापन के दौरान हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण किया। कथा व्यास पंं0 प्रदीप सागर महराज ने 9 दिन तक चली संगीतमयी कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। कथावाचक श्री सागर जी ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक श्री सागर जी ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन शनिवार को विधि-विधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और शाम को प्रसाद वितरण कराया गया।

हवन में मुख्य पुजारी गोपाल राव, ओमप्रकाश राव, लालबाबू राव,लालबहादुर राव,सरोज देवी,लालसाहब राव,आयुष कुमार राव,नवल किशोर सिंह, अभिषेक सिंह, सरिता देवी,केतक देवी, श्रुति सिंह, श्याम जी सिंह, संजय सिंह, अमन राव, संतोष राव,फूलसुन्दरी देवी, मन्नु राव, हरिकेश राव, अमित राव,विशाल राठौर, राजन राव,राज राव, शौर्य राव उर्फ कृष्णा, हैप्पी राव,रवि सिंह, सुमित राव, सर्वेश राव,दीनानाथ राव,स्वाती राव, नवीन सिंह समेत गाँव अन्य श्रद्धालुओं ने अपने परिवार के मंत्रोचार के साथ हवन किया।इस दौरान पं0 शिवम मिश्रा मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking