रामकोला/कुशीनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा की ध्वनि से गूंज उठे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेेल पत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे। मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा।
रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर अमवा,कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर,धर्मसमधा मंदिर,उर्दहा कपरबथवा बाबा शिवमंदिर,पपउर कुसम्हां,मांडेराय, बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा,रामकोला बिजली हैडिल स्थित शिवमंदिर समेत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।वहा एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…