News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: व्यक्ति नही देश की जनता प्रधान होती है- शिव प्रताप शुक्ल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 24, 2022  |  6:18 PM

697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: व्यक्ति नही देश की जनता प्रधान होती है- शिव प्रताप शुक्ल

रामकोला/कुशीनगर। राज्य सभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने रामकोला नगर में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति प्रधान नही होता बल्कि देश की जनता प्रधान होती है।कांग्रेस तथा सपा की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय पहली बार यूपीए की सरकार ने गोधरा कांड को लेकर लोकतंत्र में छेद करने का कार्य की थी लेकिन गुजरात की जनता, मीडिया बन्धुवों तथा न्यायपालिका की वजह से मोदी जी जेल जाने से बच गये और जनता का चहेते बन गये। केन्द्र और प्रदेश सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि मोदी और योगी का विकास जग-जाहिर है।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मोदी व योगी पर नौजवानों को नौकरी न देने सहित तमाम आरोप लगाता रहा लेकिन विकास की बात कोई नहीं करता।विकास के मामले में मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया है। देश का टुकड़ा करने वाले जिन्ना को सपा अपना आदर्श मानती है और 565 रियासतों को एक धागे में पिरोने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की उपेक्षा करती है। उन्होंने कहा कि विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने वाले मोदी के साथ चलिये और आगे बढ़ते रहिये।उन्होंने कहा कि एक समय था जब अमेरिका ने मोदी के बीजा पर प्रतिबंध लगाया लेकिन जैसे ही आपने देश हित में अपने मत का प्रयोग किया और मोदी जी ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व सम्भाला अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के न्यौता का फोन बजने लगा। अनेकों बार आग्रह करने के बाद मोदी जी अमेरिका पहुंचे जहां पहली बार अमेरिकी प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी।प्रोटोकॉल उल्लंघन का समाचार अमेरिकी मीडिया में छाया रहा। बराक ओबामा ने वहां के पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कोई प्रोटोकॉल नही टूटा है बल्कि एक विजनरि व्यक्ति का स्वागत किया है। हिजाब की चर्चा करते हुए कहा कि श्री शुक्ल ने कहा कि जब राष्ट्र धर्म की बात आती है वहां धर्म से ऊँचा देश हो जाता है।जनता जिसको चाहती वही बन जाता है।राष्ट्र धर्म बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में पुनः योगी जी की सरकार बनायें। भाजपा प्रत्याशी विनय प्रकाश गोंड को विजय दिलाने के लिए आपको जगाने आया हूँ। आपसे अनुरोध है कि आप एकजुटता का परिचय देते हुए मत दिलाने वाला बन जायें। पत्रकार के एक सवाल के जवाब में श्री शुक्ल ने कहा कि विकास दुबे जब तक जिन्दा था,वह सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को ही मारा,ऐसे में ब्राह्मण समाज की सहानुभूति दुबे के साथ कैसे हो सकती है। जो लोग विकास दुबे के जरिए ब्राह्मणों की नाराज होने की बात कर रहे हैं उन्हें जमीनी हकीकत का जरा भी जानकारी नही है। बुलडोजर चलने तथा वैक्सीन लगने की चर्चा भी की गयी।

रामकोला विधानसभा के प्रवासी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि अभी कार्यकर्ता शांत दिख रहे हैं लेकिन भाजपा को लेकर मतदाताओं में कोई ऊहापोह नही है। रक्षा मंत्री के आगमन के बाद कुछ सक्रियता झलकी है। चौपाल को जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, फूलबदन कुशवाहा, नेता शम्भू सिंह, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र प्रसाद गोंड, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, नेता अभय प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता राहुल गोविन्द राव एवं संचालन राधेश्याम दीक्षित ने किया।

इस दौरान अरूण सिंह,एडवोकेट संजीव सिंह, राकेश गोविन्द राव,भूषण सिंह, आशुतोष गोविन्द राव,सत्यपाल गोविन्द राव, विश्वजीत गोविन्द राव,मृत्युन्जय गोविन्द राव,नन्हें सिंह, अमित पाण्डेय,विनोद खेतान,मनोज सिंह, मुबारक अली, केशव गोविन्द राव, भरथ गोविन्द राव आदि तमाम उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking