News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: बारिश ने किसानों की मुरझाये चेहरे पर लायी खुशियाँ 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 21, 2022  |  7:59 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: बारिश ने किसानों की मुरझाये चेहरे पर लायी खुशियाँ 

रामकोला/कुुुशीनगर। बुधवार को मौसम का मिजाज बदलते और गुरूवार को भोर से ही लगातार शुरू हुई बारिश की वजह से किसानों के मुरझाये चेहरे पर खुशी लौट आयी है और रौनक दिखाई देने लगी है। रिमझिम बारिश से खेतों में पानी लग गया है और किसानों को सिंचाई करने की समस्या से छुटकारा भी मिल गया है। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

संसाधनों तथा पूँजी के अभाव की वजह से फसलों को बचाने की एक विकट समस्या चुनौती के रूप में किसानों के समक्ष उत्पन्न हो चुकी थी। किसान अपनी खेतों में लगी फसल को बचाने की जुगाड़ में लगे हुए थे कि बुधवार को शुरू हुई बारिश के कारण मरने के कगार पर पहुंचे फसलों को जीवन और खेतों को पानी नसीब हो गया है। प्रकृति की मेहरबानी से किसानों की मेहनत और लागत बच गई।अब फिर खेती को लेकर किसानों के अंदर उत्साह दिखाई देने लगा है।रिमझिम बारिश की वजह से गर्मी से भी लोग राहत महसूस करने लगे है।

डा0ए0यस0 मिश्र, गोपाल राव, अभय सिंह उर्फ डब्लू, सुरेन्द्र सिंह, सत्यवंत गोविन्द राव, ध्रुवनारायण शर्मा,राजू प्रसाद आदि किसानों ने बताया कि अगर बारिश आने में कुछ और विलम्ब होती है तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाती।वैसे ही फसलों में उत्पादन के बराबर लागत लग चुका है। गत तीन वर्षों से क्षेत्र का किसान जलजमाव के कारण फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहा है।इस वर्ष अच्छी फसल होने की उम्मीद है।जो प्रकृति पर निर्भर है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking