News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों ने किया रास्ता जाम 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 18, 2022  |  7:37 PM

1,125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: संविदा स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर कार्यवाही की मांग को लेकर परिजनों ने किया रास्ता जाम 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अपने गांव के सामने रामकोला- पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 20 मिनट तक सड़क पर रखकर जाम कर दिया। भारी तादाद में महिला और पुरूष धरने पर बैठ गये।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

आवागमन दोनों तरफ से बाधित हो गया।सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन अपनी मांगो पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि सीएमओ कुशीनगर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया जाय तथा मृतक की पत्नी की नौकरी स्थायी किया जाय और उसके आश्रितों को आर्थिक मदद दिया जाय।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने सूझ-बूझ परिचय देते हुए जाम सड़क को समाप्त करवाया।कुछ ही समय के बाद कप्तानगंज एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव फिर सीओ खड्डा संदीप वर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आप पीड़ित लोगों की मांग को जिले के उच्च अधिकारियों तक आवश्यक कार्यवाही हेतु पहुंचा दिया जायेगा ।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking