रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव निवासी स्वास्थ्य कर्मी मनोज कुमार के शव को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अपने गांव के सामने रामकोला- पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 20 मिनट तक सड़क पर रखकर जाम कर दिया। भारी तादाद में महिला और पुरूष धरने पर बैठ गये।
आवागमन दोनों तरफ से बाधित हो गया।सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन अपनी मांगो पर अड़े हुए थे। उनका कहना था कि सीएमओ कुशीनगर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया जाय तथा मृतक की पत्नी की नौकरी स्थायी किया जाय और उसके आश्रितों को आर्थिक मदद दिया जाय।थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राय ने सूझ-बूझ परिचय देते हुए जाम सड़क को समाप्त करवाया।कुछ ही समय के बाद कप्तानगंज एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव फिर सीओ खड्डा संदीप वर्मा मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि आप पीड़ित लोगों की मांग को जिले के उच्च अधिकारियों तक आवश्यक कार्यवाही हेतु पहुंचा दिया जायेगा ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…