रामकोला/कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने चोरी की गई पम्पिंग सेट सहित चोर को गिरफ्तार की। यह कार्यवाही खड्डा क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नीरज राय मय हमराही द्वारा स्थानीय थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/22 धारा 379 के तहत चोरी की घटना का अनावरण के क्रम में की गई।
मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के रोआरी के टोला नरकटिया निवासी अभियुक्त राजू यादव पुत्र महंत यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी का पम्पिंग सेट, एक तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार राजू यादव अपने साथी थाना क्षेत्र के मठिया धीर निवासी आशिक अली पुत्र रसूद मियां के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है । राजू यादव का कई अपराधिक इतिहास है। उसके विरूद्ध रामकोला थाने में कई मुकदमें भी दर्ज हैं। चोरी का सामान व अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में रामकोला थाने के उ0नि0 शेषनाथ यादव, का0 धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल चौधरी राम प्रवेश यादव, अरविंद यादव एवं मुकेश यादव रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…