News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: तीन दिवसीय आउट आफ स्कूल का हुआ समापन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 24, 2021  |  7:47 PM

826 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: तीन दिवसीय आउट आफ स्कूल का हुआ समापन
  • समापन अवसर पर शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को किया सम्मानित

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के धर्मसमधा गांव स्थित स्वर्गीय रामा देवी महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय आउट आफ स्कूल शारदा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता को सम्मानित किया।कार्यक्रम में आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर पंजीकरण करने की जानकारी दी गयी।Ramkola: Three-day out of school concludes

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्रशिक्षण के दौरान एआरपी दिनेश कुमार चौबे, योगेंद्र शुक्ल, आरिफ लारी, लालप्रताप सिंह, त्रिलोकी प्रसाद ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर पंजीकरण करेें, के साथ ही शिक्षित करने के विषय में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के मानसिक क्षमता के आधार पर कक्षा का निर्धारण और पढ़ाने की विभिन्न विधियों के बारे में बिस्तार से जानकारी दी।कहा कि जो बच्चे पैतालीस दिन तक विद्यालय में अनुपस्थित है उसे आउट ऑफ स्कूल माना जायेगा उन्ही बच्चों को लाकर पढ़ाना है और जो बच्चे कभी विद्यालय नहीं गये है और उनका उम्र 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष उम्र के बीच के है वह भी बच्चे आउट ऑफ स्कूल है।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, मंत्री अमित श्रीवास्तव जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजमोहन प्रसाद, अमित त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, शंकर दयाल पाठक, इन्द्रजीत गोविन्द राव,विजय कुमार गुप्त, केशव गोविन्द राव राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking