News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 30, 2022  |  6:34 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन  WhatsApp
Responsive image
  • स्काउट का प्रशिक्षण बच्चों में देश व समाज सेवा के प्रति जागृति पैैदा करता है- जगदीश पाण्डेय 
रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा स्थित जनता इंटर कॉलेज के तत्वावधान में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन अतिथियों ने शिविर का निरीक्षण किया और गाइड से शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण की जानकारी ली। शिविर समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टोली को पुरस्कृत किया गया। 
स्काउट गाइड के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके अनुशासन की प्रशंसा की और कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यालय के हर छात्र- छात्राओं को दिया जाना चाहिए।प्रशिक्षण से उनमें नैतिक मूल्यों एवं समाजसेवा के गुणों को विकसित करने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि स्काउट का प्रशिक्षण बच्चों में देश व समाज सेवा के प्रति जागृति पैैदा करता है।
स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि स्काउट दूसरों के लिए जीने की कला सिखाता है।म और देश के लिए सुयोग्य नागरिक बनाता है। आपातकाल में कैसे रहें, सीमित संसाधनों में कैसे अपने लिए भोजन पानी की व्यवस्था करें आदि की इससे सीख मिलती है। प्रधानाचार्य जगतारण शरण गुप्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि पढ़ाई मात्र किताबें पढ़ना भर नहीं है बल्कि वह हर गतिविधि जिसे छात्र-छात्राओं का सर्वाधिक मानसिक विकास होता है को आत्मसात करना चाहिये।उन्होंने कहा कि स्काउट प्रशिक्षण से बच्चों में समाज के साथ कैसे समायोजन करना है इसके लिए गुर सिखाए जाते है।
कार्यक्रम को अश्विनी कुमार पाण्डेय ,सेवानिवृत शिक्षक ओमप्रकाश सिंह आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में स्काउट शिक्षक ब्रजेश कुमार तथा मुकेश कु. मनन और जिला प्रशिक्षण आयुक्त मो0 इजहारूल खान ,प्रशिक्षक जेपी रावत ,राहुल कुमार गोंड,संजय कुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर सभाजीत सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रामेश्वर मिश्रा,अशोक यादव, महेश पटेल ,राम अवध यादव, मिथिलेश कुमार, रमाशंकर प्रसाद, हरिबीर सिंह, देवधन सिंह,अनिल बर्नवाल, सुनील गोविन्द राव, दुर्गेश कुमार सिंह, हरिओम, बैजनाथ मणि आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking