News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: मारूती की ठोकर से मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 21, 2022  |  5:23 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: मारूती की ठोकर से मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक मेडिकल कॉलेज रेफर

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत डम्मर छपरा गांव के समीप मारुति कार की ठोकर लगने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तथा गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अहिरौली कुसम्ही निवासी विनोद कुशवाहा पुत्र रामाश्रय कुशवाहा उम्र लगभग 40 वर्ष अपने चाचा सुरेश कुशवाहा पुत्र संतराज कुशवाहा उम्र 50 वर्ष के साथ रविवार को रात्रि साढ़े दस बजे के लगभग रामकोला से अपने घर जा रहे थे। विनोद कुशवाहा के भाई प्रमोद कुशवाहा के द्वारा थाने में दिये तहरीर के अनुसार ये लोग रामकोला- कप्तानगंज राष्ट्रीय मार्ग पर डम्मर छपरा गांव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार अनियंत्रित होकर पीछे से दोनों लोगों को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद कुशवाहा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा चाचा सुरेश कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के हालत गंभीर देख सीएचसी के डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों लोग अपने साइड से जा रहे थे।विनोद कुशवाहा ने तहरीर देकर कार्यवाही का अनुरोध किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking