News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 16, 2022  |  4:58 PM

1,779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के बलुआ तिराहा से पुलिस टीम ने शुक्रवार को वांछित/ वारंटी अभियान व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान ऋषिकेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 पचफेड़वा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष तथा थाना क्षेत्र के बरठा निवासी नितेश गौड़ पुत्र रविन्द्र गौड़ उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार की।पुलिस ने उनके पास से चोरी के 04 अदद मोटर साइकिल बरामद करते हुए मु0अ0सं0 413/2022 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

गिरफ्तार हुए अभि0 ऋषिकेश सिंह के विरूद्ध जनपद देवरिया में मोटर साइकिल चोरी संबंधित कई मुकदमे पंजीकृत है और वह देवरिया जिला कारागार में निरूद्ध भी था। दूसरा अभि0 नितेश गौड़ भी स्थानीय थाना पर बैटरी चोरी के अपराध में मु0अ0 स0 245/22 धारा 457/380/411 भादवि मेें जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध था।इसी दौरान जिला कारागार देवरिया में दोनों की मध्य मुलाकात हुई और अपने जीवन यापन के लिए मोटर साइकिल चोरी करने का कार्य करने लगे। दोनो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया तथा उनके पास से चोरी के 04 मोटर साइकिल बरामद किये गये।

जिसका विवरण आई स्मार्ट मो0सा0 वाहन सं0 यूपी 57 ए इ 0829 चेचिस नं0 एमबीएलजेए 06एएक्स एच एच ए 04280 इंजन नं0 जेए 06इपीएच एच ए 04179, एच.एफ. डिलस्क मो0सा0 वाहन सं0 यूपी 52जेड 2866 रेड ब्लैक चेचिस नं0 एमबीएल एच ए 11इ डब्लू डी 9एफ16390, इंजन नं0 एच ए 11 एफडी 9एफ 21474 , एच. एफ. डिलस्क मो0सा0 वाहन सं0 यूपी 56 एक्स 6567 ब्लू रंग चेचिस नं0 एमबीएल एच ए 238प927211, इंजन नं0 एचए 11इएन 9 एफ 08852 ,हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो मो0सा0 नं0 यूपी 56 इ 8626 चेचिस नं0 एमबीएल एच ए 10 एएबीएचबी 01618, इंजन नं0 एच ए 10इजीबीएचबी12494 है । गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक  अखिलेश कुमार सिंह,उ0नि0 संदीप सिंह,उ0नि0 कन्हैयालाल,का0 शुभेन्द्र उपाध्याय , का0 शिवबदन यादव,का0 हिमांशु सिंह, का0 जितेन्द्र पाल,का0 चन्दन कुमार मौजूद रहे। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking