News Addaa WhatsApp Group Join करें

Ramkola News/रामकोला: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 26, 2022  |  5:26 PM

671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत धर्मसमधा मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर शनिवार की रात्रि में अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की रेफर के दौरान मौत हो गई। युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बस मालिक के खिलाफ पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट धारा 279 304 ए के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर ली है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दहा टोला दूधपियनी निवासी मृत युवक के पिता राणा प्रताप सिंह के द्वारा स्थानीय थाने में दिये तहरीर के अनुसार घटना शनिवार की है। युवक के पिता ने थाने में लिखित तहरीर दिया है कि मेरा बेटा कृष्णा सिंह उम्र 17 वर्ष गत 25 जून को समय करीब साढ़े सात बजे शाम को रामकोला धर्मसमधा मंदिर गया था वहां से वापस अपने बाये तरफ से होकर पैदल घर आ रहा था तभी बालाजी ट्रेवल्स की बस जो गोरखपुर से बिहार चलती है। लापरवाही पूर्वक तेज गति से आती हुई बस ने अनियंत्रित होकर मेरे बेटे कृष्णा सिंह को ठोकर मार दिया। स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दिया और मुझे भी घटना की सूचना मिला। मेरे लड़का कृष्णा को एंबुलेंस लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला गया, जहां डाक्टर ने चोट की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। घटना की लिखित सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात बस स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली।पीएम के बाद मृत युुुवक का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।परिजनों का रो-रो कर सबका बुरा हाल था।कृष्णा घर का एकलौता चिराग था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking