रामकोला/कुशीनगर । हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप सिहर जाएंगे। सावन मास में रामकोला थाना क्षेत्र के ढ़ोढरही गांव में एक गृहस्वामी के होश उड़ गये जब उसने अपने नयेे निर्मित घर में जिसका फर्श नही बना है, में जहरीले सांप के बच्चों के झुण्ड को देखा।जिसका पीछा करने पर एक बिल में घुस गये।
उन्हें शुरू में तो अंदाजा लगा कि शायद दो-चार सांप उसके घर में डेरा बनायें हुए है लेकिन जब सपेरा को बुलाया गया और जब सपेरा ने सांप निकालना शुरू किया तो एक के बाद एक सांप बाहर आने लगे तो केवल उसे ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीणों के भी होश उड़ गये,अभी तक छोटे बड़े 42 सांप घर से निकले है।इसकी जानकारी आम होते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मामला रामकोला थाना क्षेत्र के ढ़ोढरही गांव निवासी दीनानाथ सिंह के घर का है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…