News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: मनौती पूर्ण होने पर मुस्लिम परिवार ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अपने बेटे का मुंडन कराया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 24, 2023  |  6:49 PM

1,171 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मनौती पूर्ण होने पर मुस्लिम परिवार ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ अपने बेटे का मुंडन कराया
  • माता रानी के आशीर्वाद से मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई- मुस्लिम परिवार 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के अन्तर्गत एक मुस्लिम परिवार ने मनौती पूरी होने पर धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर में अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराया समाजिक एकता का संदेश दिया है। 

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को रामकोला क्षेत्र के पपउर निवासी मुस्लिम परिवार के मैनुद्दीन और उनकी पत्नी तसेरून निशा 10 वर्ष पूर्व नवरात्रि में नंगे पांव आकर धर्मसमधा मंदिर में पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी कि मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी तो वे अपने बेटे का मुंडन संस्कार मंदिर में करायेगें। मनौती पूर्ण होने पर गाजे- बाजे के साथ मुस्लिम परिवार धर्मसमधा मंदिर पहुंचा और अपने बेटे सलमान का हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ मुंडन संस्कार कराया। सलमान के माता पिता ने बताया कि धर्मसमधा देवी माता की आशीर्वाद से मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। हम लोग मुंडन कराकर मन्नत उतरवाये है।

इसके जरिये मुस्लिम परिवार ने ‘एकता और सौहार्द का मिशाल पेश कर धर्म के ठेकेदारों को आइना दिखाते हुए गंगा जमुनी तहजीब पेश की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking