News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: शहादत की वर्षगांठ पर 4 साहिबजादों के साहस को याद कर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 26, 2023  |  8:02 PM

62 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शहादत की वर्षगांठ पर 4 साहिबजादों के साहस को याद कर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के परिसर स्थित गुरूद्वारा में मंगलवार को सिख गुरु गोबिंद सिंह जी के 4 साहिबजादों के साहस व वलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए शहीद वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके बलिदान को याद करते हुए शबद गाए गए। इस मौके पर साहिबजादों की वीरता और उनकी माता गूजरी के असाधारण साहस व बलिदान की दास्‍तां की कहानी उपस्थित लोगों को चलचित्र के जरिये लोगों को दिखाई व सुनाई गई। जो सभी को भावविभोर कर दिया।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि हजारों वर्ष की गुलामी के बाद भी वीर शहीदों के बदौलत ही देश की संस्कृति और परम्परा पर कोई आंच नहीं आया। इसके लिए सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के नावालिग चारों पुत्रों ने मुगलों के सामने अपना सिर नहीं झुकाया। ऐसे परिवार के प्रति उनके सम्मान में देशवासियों का हमेशा सिर झुकता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों के संस्कार का अनुसरण, 2047 में दुनिया के पटल पर भारत विश्व गुरु के रूप में आपको दिखाई देगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि 26 दिसम्बर 1704 को श्री गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादा जोरावर सिंह 9 वर्ष तथा फतेह सिंह 7 वर्ष को मुगल शासक औरंगजेब ने दीवारों में ईटें लगाकर जिंदा चिनवा दिया और दो साहिबजादा अजीत सिंह और जुझार सिंह युद्ध में शहीद हो गये। इसी वर्ष से भारत सरकार ने 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया था। मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों ने शीश नहीं झुकाया और अपनी खुद की जान तक कुर्बान कर दी। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के याद में यह आयोजन किया गया है।

इस दौरान विधायक विनय प्रकाश गोंड,ज्ञानी संजय सिंह, चीनी के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय,महा प्रबंधक गन्ना सतीश बालियान,डा0 शिवाजी राव, हरि राय, बैकुण्ठ शाही, दरोगा कुवंर सिंह,सत्यपाल गोविन्द राव, अरूण सिंह, सरदार यशपाल सिंह, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा, सभासद संजय सिंह, सभासद प्रतिनिधि पंकज सैनी,राजेश कुमार शर्मा, चेतन शर्मा,सुनील चड्ढा, कुमुद चड्ढा, शशि नंदा, नीतू, मधु, रानी नंदा, कमलेश शर्मा, मंजू चावला, निखिल उपाध्याय, दिनेश चन्द, भूपेंद्र सिंह, सभासद आलोक गुप्ता, उमेश तिवारी, अमर गोविन्द राव ,सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking