रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के परवरपार गांव स्थित प्राचीन शिवमन्दिर परिसर में चल रहे रूद्र महायज्ञ के पाचवे दिन लीला- मंडली के कलाकारों ने धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद व सीताराम विवाह का संजीव मंचन किया । शिव धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम सीता स्वयंवर में पहुंचे तो सन्नाटा छा गया। उन्होंने राजा जनक से धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछा,डर के मारे सभी लोग शांत रहे। क्रोधित परशुराम का लक्ष्मण के बीच जमकर शब्दों के बाण चले ।
कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन करते हुए दिखाया कि स्वयंवर में देश विदेश के राजा शामिल हुए। सभी ने शिव धनुष को उठाने का प्रयास किया लेकिन उठाना तो दूर हिला तक न सके। यह देख राजा जनक परेशान हो विलाप करने लगे । उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम था पृथ्वी वीरों से खाली हो चुकी है। कठोर वचनों से अपमानित महसूस कर लक्ष्मण जी बोलने के लिए खड़े हुए भगवान राम ने उन्हें बैठने को कहा और गुरू की आज्ञा पाकर राम ने पलक झपकते ही धनुष उठा लिया और प्रत्यंचा खींचते ही तेज गर्जना के साथ धनुष टूट गया। सीता ने उनके गले में जयमाला डाल दी, चारों तरफ फूलों की वर्षा होने लगी वहीं धनुष टूटने की आवाज सुन परशुराम स्वयंवर में पहुंचे और क्रोधित हो धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछने लगे।फिर परसुराम – लक्ष्मण में वाक संवाद होने लगा । भगवान राम ने परशुराम से कहा कि मैं तो आपका सम्मान इसलिए कर रहा हूं कि हमारे कुल में विप्र व गाय का सम्मान किया जाता है अन्यथा हम काल से भी
नहीं डरते हैं। यह सुन उनके ज्ञान के नेत्र खुल गये। और उन्होने भगवान को धनुष देकर भ्रम दूर किया । रामलीला मंचन का शुभारंम्भ कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने भगवान राम सीता व रामायण की आरती दिखाकर किया। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि लीला व कथा के माध्यम से भगवान राम के जीवन चरित्र का जो वर्णन दिखाया जा रहा है। उसको आत्मसात करें तभी जीवन सफल होगा और पुण्य मिलेगा। उन्होंने सभी से मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर सुधीर राव, राणा प्रताप राव ,विजय प्रताप राव बलराम सिह,सुमित त्रिपाठी,अमरनाथ मद्धेशिया ,संजय राव,शैलेन्द्र कोटेदार,रोशन राव,आदित्य त्रिपाठी,मोल ई यादव,सुरेश पटेल ,अभय राव,हर्ष राव,दयालू मद्धेशिया ,रमाशंकर यादव,हरेंद्र पाण्डेय,राजेन्द्र पाण्डेय,मनोज बारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…
डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…