News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सांसद के पहल पर जनहित में बड़ी समस्या का हुआ समाधान,स्थानीय लोगों ने सांसद का किया अभिनंदन , रेल प्रशासन के प्रति भी जताया आभार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:45 PM

173 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सांसद के पहल पर जनहित में बड़ी समस्या का हुआ समाधान,स्थानीय लोगों ने सांसद का किया अभिनंदन , रेल प्रशासन के प्रति भी जताया आभार WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे का प्रयास रंग लाया और रामकोला रेलवे पर स्टेशन ट्रेन नं0 15113 गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस के ठहराव का बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन की ठहराव संबंधित सूचना जारी कर दी है। इस ठहराव के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार जताया है।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

 रेलवे बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर रामकोला रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15113 के प्रायोगिक तौर पर ठहराव की मंजूरी दे दी है। बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार रामकोला रेलवे स्टेशन पर गोमती नगर- छपरा कचहरी एक्सप्रेस का ठहराव 1अक्तूबर 23 से नियमित होगा।इससे नगर के प्रफुल्लित व्यवसायियों ने 30 सितंबर शनिवार की देर शाम को रेलवे परिसर में आयोजित अभिनंदन समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे को माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता शिशु गोविन्द राव,पूर्व पत्रकार जकाउल्लाह कुरैशी,बुनेला गुप्ता, सत्यपाल गोविन्द राव आदि वक्ताओं ने कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे का अभिनन्दन किया तथा रेल अधिकारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गईं।

  सांसद श्री दूबे ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र की जनता ट्रेन के ठहराव की प्रतीक्षा कर रही थी और प्रयासरत थी। सांसद श्री दूूबे ने कहा कि इस दिशा में उनका भी अपने स्तर से लगातार प्रयास जारी था। केंद्रीय रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के अधिकारियों सहित विभिन्न स्तर पर उन्होंने इसके लिए अथक प्रयास किया जिसका सुखद परिणाम आज सामने आया है।समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों को एक- एक कर गिनाया और कहा कि रेलवे के विकास में मोदी सरकार ने एक अभूतपूर्व काम किया है।इसके परिणामस्वरूप आमजन का सुगम आवागमन सुनिश्चित हुआ है।सांसद ने कहा कि मेरा प्रयास है कि इस रूट पर एक ट्रेन राजधानी दिल्ली तक चले। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने इस क्षेत्र के जनता की प्रत्यक्षित और अपेक्षित मांगे पूरी हुई है।इस ट्रेन की ठहराव इस क्षेत्र के लिए कितना महत्वपूर्ण था पर विधिवत चर्चा किये और सांसद श्री दूबे का भूरी-भूरी प्रशंसा की और रेल प्रशासन के प्रति आभार जताये और आशा व्यक्त किया कि रेल प्रशासन इस रेल खण्ड पर रूट के यात्रियों के लिए लम्बी दूरी की ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करायेगा। वाराणसी रेल मंडल के मुख्य परियोजना प्रबंधक वाराणसी ने सांसद के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सांसद जी के अथक प्रयास के बाद ठहराव की स्वीकृति सम्भव हो सका है। श्री सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में लगातार प्रयासरत है। स्टेशन का अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा। ट्रेन ठहराव की स्वीकृति के बाद सांसद द्वारा कुशीनगरवासियों को मिले सौगातों की संख्या में एक और बृद्धि हो गयी।कार्यक्रम का शानदार संचालन पूर्व जिपंस फूलबदन कुशवाहा ने किया।अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान रेलवे के जन सम्पर्क अधि0 अशोक कुमार, एसीएम पीएस रावत,सहायक मण्डल अभियंता जी0बी0 सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, आशुतोष गोविन्द राव, राजेश सिंह उर्फ भूषण सिंह,सासंद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय , सन्तोष मणि त्रिपाठी ,सासंद प्रतिनिधि रामानुज मिश्रा ,दिनेश चन्द, कुणाल राव, राजेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, दीपक तुलस्यान,शम्भू केडिया , पारस केडिया ,दिलीप वैश्य,एडवोकेट मनोज सिंह, प्रमोद केडिया आदि नागरिकों व व्यवसायियों के अलावा पब्लिसीटी इंस्पेक्टर संतोष कुमार, टीआइ संजय कुमार द्विवेदी, महेन्द्र शुक्ला, प्रदीप चन्द्र शुक्ला, मनोज कुमार सहित रेलवे पुलिस एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।   

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking