News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पुलवामा के शहीदों की शहादत पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 14, 2022  |  6:03 PM

926 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलवामा के शहीदों की शहादत पर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा। WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । पुलवामा में शहीद हुए जवानों की तीसरी बरसी पर रामकोला नगर के युवाओं ने स्थानीय नगर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर उन्हें याद किया। नगर की मीना बाजार से निकली तिरंगा यात्रा बलुआ चौराहा होते हुए रामकोला तिराहा होते हुए पूरे नगर में भ्रमण की। इस दौरान देश गीत की धुन बज रही थी। तिरंगा यात्रा में अतुल जायसवाल, विशाल जायसवाल, विपिन जायसवाल,आलम अरमान,सत्यम जायसवाल, रजत जायसवाल, मनीष मद्धेशिया, सनी सहित तमाम नगर के युवाओं ने भाग लिया।युवाओं ने रामकोला के कसया तिराहे पर बने शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में रामकोला नगर के कप्तानगंज मार्ग पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के शहादत पर युवाओं ने कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस दौरान प्रशांत उर्फ लकी श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, रामायण अस्थाना, शेष नारायण अस्थाना, पवन यादव ,बिट्टू कुशवाहा, विकास चौधरी, दिनेश शर्मा, विशाल निषाद ,बजरंगी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking