रामकोला/कुशीनगर। ईद -ए-मिलाद उन- नबी पर्व पर मोहम्मद पैगंबर के अनुयायियों ने गुरुवार को रामकोला नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकालकर इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव में संगीत बजने के साथ ही उनके अनुयायियों द्वारा जयकारा लगाया गया।
रामकोला में पैगम्बर के अनुयायी मैनुद्दीन उर्फ मैना (सभासद) ने बताया कि मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर जुलूस निकाले जाते हैं और इस पर्व पर उनके विचारों एवं बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया जाता है।स्थानीय नगर के जुल्फिकार अली ने बताया कि इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के घरों में पारंपरिक पकवान बनायें जाते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर भाई -चारा का संदेश देते हैं। जुलूस में हिन्दू-मुस्लिम सदभाव देखने को मिली।रामकोला नगर में निकले जुलूस के दौरान अमरजीत गोविन्द राव,मौलाना नूरी,फिरोज, शब्बीर, छोटे, मंसूर, इम्त्याज, याकूब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस की भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…