रामकोला/कुशीनगर। आंग्ल नूतन वर्ष 2024 की स्वागत के मौके पर रामकोला थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारी गण, ग्राम प्रधान, सभासदों की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने गणमान्य लोगों का स्वागत कर बधाई दी।
सोमवार को नूतन वर्ष के मौके पर रामकोला थाना परिसर में गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जनों ने नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने गणमान्य नागरिकों को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देने के उपरांत सभी से क्षेत्र की कुशलता जानी और सहयोग की अपील किया।
इस दौरान अपराध निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव व थाने के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण के अलावा थाना क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, ग्राम प्रधान, व्यापारीगण उपस्थित रहे।
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…