रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के ग्राम- कुसम्हां टोला चकिया (राठौर टोला) अन्तर्गत माँ काली मंदिर परिसर में संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथाव्यास पंडित प्रदीप सागर जी ने भगवान वामन अवतार प्रसंग सुनाया।
कथावाचक सागर जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। हमें भागवत कथा सुनने के साथ- साथ उसकी शिक्षाओं पर भी अमल करना चाहिए। प्रसंग में उन्होंने बताया कि वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ तथा अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह भी बताया कि यह धन-संपदा क्षणभंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। उन्होंने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईष्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिप्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते है तो हमारी सारी भक्ति मात्र एक दिखावा ही रह जाएगी।मुख्य पुजारी गोपाल राव, लालसाहब राव, मुन्ना राव,ओमप्रकाश राव,संजय सिंह, लालबहादुर राव,पियूष राव,राज ,रूचि ,विश्वनाथ मद्धेशिया, रवि सिंह, छोटू राव,विशाल राव आदि श्रोताओं ने उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…