News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: जल जीवन मिशन हर घर जल योजना की जागरूकता के लिए हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 20, 2023  |  7:08 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जल जीवन मिशन हर घर जल योजना की जागरूकता के लिए हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन   WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा संचालित जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अंतर्गत मंंगलवार को विकास खंड रामकोला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि शुद्ध पेयजल मानव जीवन के लिए सबसे अहम होता है लेकिन जिस तरह से पानी का संकट उभर कर सामने आ रहा है उससे आने वाले समय में सभी के लिए बहुत बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने इस खतरे से निपटने के लिए लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु जल जीवन मिशन हर घर जल योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना की सफलता के लिए हम सभी को सहयोग करना चाहिए।खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि जल के बिना जीवन सम्भव नही है।इस योजना के जरिए सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की मंशा है।राज्य प्रशिक्षक राजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पूरी दुनिया में पीने योग्य मीठा जल 2.62 प्रतिशत ही धरती पर है। हम सभी का दायित्व है कि पीने की पानी का सदुपयोग करने के साथ ही वर्षा के पानी का संरक्षण करें ।श्री त्रिपाठी ने बताया कि 80 प्रतिशत बीमारियां दूषित जल के सेवन और अस्वच्छता के आदतों के कारण होती है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने वाल पेटिंग के जरिए स्वच्छता तथा शुद्ध पेयजल के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। संबंधित अभियान में लगे प्रचार -प्रसार की गाड़ियों को प्रमुख श्री सिंह तथा बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान अभिमन्यु कुशवाहा, राधेश्याम यादव,डीपीसी राज्यकली ,एडीपीसी अंकुश सिंह, अहमद खान, राजमंगल सिंह, शिवम तिवारी, पवन सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking