रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के जरिये जानकारी दी कि वर्तमान पेराई सत्र में त्रिवेणी चीनी मिल ने दिनांक 14 नवंबर से 20 नवंबर के बीच खरीदे गए गन्ना मूल्य 13 करोड़ 56 लाख का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया जारी कर दिया है।
प्रधान प्रबंधक श्री सिंह ने किसानों से अपील किया है कि मोड के अनुसार निर्धारित वजन के अंदर ही गन्ना लायें,उससे अधिक गन्ना न लाएं क्योंकि आप किसान भाईयों को इससे असुविधा रही होगी। 36 कुंतल की पर्ची पर ग्रास तौल 75 कुंतल और 45 कुंतल की पर्ची पर ग्रास तौल 90 कुंतल निर्धारित है। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान उपस्थित रहें।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…