रामकोला/कुशीनगर। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 20 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक खरीद किये गन्ने का मूल्य 14 करोड़ 03 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 6 मार्च तक 62 लाख 200 कुंतल गन्ना की पेराई कर चुकी है। प्रधान प्रबंधक ने आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीO ओO- 0118, सीOओO-15023, सीOओO एल के -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेत में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग हेतु किसानों से अपील करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में बेसिक कोटा लाभ के लिए अपने गन्ना की आपूर्ति संबंधित चीनी मिल को ही करें।
इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध एवं सड़क…
कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…
सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…