News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पर्व को शांतपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 14, 2024  |  7:46 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पर्व को शांतपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
  • नमाज सार्वजनिक रास्ते पर नहीं मस्जिद में पढ़ना है- एचएसओ

रामकोला/कुशीनगर । आगामी पर्व बकरीद को लेकर रामकोला थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि थानाक्षेत्र के अन्तर्गत 45 जगहों पर नमाज अदा की जाती है। वहीं नमाज पढें, सार्वजनिक रास्ते पर कोई नमाज नहीं पढ़ेगा और प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नही होगी। उन्होंने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है। हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपसी सदभावना भंग हो। पर्व को मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाएं ताकि किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह नेे पीस कमेटी में आये लोगों से पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए। उन्होने कहा कि 17 जुन को बकरीद का पर्व पड़ा है। कुर्बानी के बाद निकले हुये मलवा को चिन्हित जगहों के अलावा अन्य जगहों पर नहीं फेकना है। सभासद रामेश्वर गोविन्द राव ने कहा कि अभी तक कोई विवाद नही हुआ है। सभी लोग शान्तिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाते चले आ रहे है।

इस दौरान राजेश सिंह ,जनार्दन यादव,राजेश यादव,मैनुद्दीन उर्फ मैना,ग्रामप्रधान गुड्डू राव, उमांशंकर गोड, रफीक अहमद, के अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान, मौलवी धर्मगुरु तथा संभ्रांत व्यक्ति और उ0नि0 रामबदन चौहान, उ0नि0 उपेंद्र यादव,उ0नि0 आशीष बारी,उ0नि0 अमरजीत चौहान, प्रदीप सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking