News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य नामित होने पर अनूप को लोगों ने दी बधाई

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 14, 2024  |  7:07 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य नामित होने पर अनूप को लोगों ने दी बधाई

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला मण्डल के भाजपा अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के रेलवे स्टेशन रामकोला का स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य हेतु नामित किया गया है। इसकी सूचना मण्डल अध्यक्ष को स्थानीय रेलवे स्टेशन मास्टर ने वाराणसी, मण्डल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) द्वारा जारी पत्र को सौंप कर दी। मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सोप गई है उस दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए खरा उतरने का मेरा प्रयास जारी रहेगा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

जनहित में रेलवे स्टेशन से संबंधित समस्याओं का समाधान कराने के लिए मेरा प्रयास जारी व प्राथमिकता में रहेगी।इधर मण्डल अध्यक्ष को स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव, उमेश मल्ल,चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, रविंद्र प्रजापति, मृत्युंजय पाण्डेय, मनोहर गुप्ता, विशाल चंद, अंकूर अग्रवाल आदि शुभचिन्तकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking