रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के मोरवन खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे लीग मैच में महराजगंज को हराकर पिपराईच ने अगले राउंड में प्रवेश के कब्जा जमा लिया।बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के लिए पिपराइच के प्रवीण मैन आफ द मैच रहे ।
मोरवन के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा लीग मैच गुरुवार को महराजगंज व पिपराइच के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पिपराइच के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी महराजगंज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते निर्धारित 16 ओवर के मैच में 148 रनों के स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिपरईकी टीम ने ठोस शुरुआत की और बाएं हत्थे के बल्लेबाज प्रवीण के 9 छक्के और 9 चौके की बदौलत 34 गेंदों में बनाये गए 93 रनों की बदौलत एक ओवर पहले ही 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। रामकोला सीएचसी के चिकित्सक डॉ एस0 के0 विश्वकर्मा और चंद्रावती देवी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक डॉ इन्द्रजीत गोविन्द राव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर कमेटी के सोनू सिंह, सर्वेश सिंह, शंकर गोविंद राव, मोनू सिंह, लोरिक यादव, दिलीप सिंह, शत्रुघ्न सिंह, इस्लाम, राजू तिवारी, प्रियांशु, फिरोज आदि उपस्थित रहे ।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…