News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 10, 2022  |  5:05 PM

463 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के राजेन्द्र इसरावती सीनियर सेकेण्डरी स्कूल लक्ष्मीगंज (राजेन्द्र नगर ) में मधुर साहित्यिक काव्य संस्था लक्ष्मीगंज की 93वीं और विमर्श साहित्य संस्था पडरौना की 41वीं कवि गोष्ठी संयुक्त रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद पांडेय ने किया तथा मुख्य अतिथि ओमप्रकाश दूबे ‘ओम’ जी रहे। 

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। काव्य पाठ के क्रम में मधुसूदन पांडेय ने ‘तेरी यादें मचलने जब से लगी, लेखनी बरवस तुझपे है उठने लगी।’ अशोक शर्मा ने ‘मत बनाओ पोस्टर मुझपर, कविताओं की न बौछार करो’ सुनाकर बहवाही बिटोरी। आर.के. भट्ट ने ‘सबने भर खाया, आधी पेट खाई माँ’ जैसी हृदयस्पर्शी रचना पढ़ी। ओम प्रकाश द्विवेदी ने पढ़ा जाहि घर मिलत अनादर, ताहि घर मिलत वहीं कलिकाल है’। विनोद पांडेय ने सुनाया ‘वह देख तपस्वी के कुदाल, कंधे पर तप करने जाता’। जयकृष्ण शुक्ल जी ने  ‘पूछिये मत मैंने क्या सरकार देखा’ सुनाकर वर्तमान परिदृश्य को इंगित किया। कृष्णकुमार श्रीवास्तव ने पढ़ा ‘नहीं चाहत है मंचों की, नहीं मशहूर होने की’। उग्गम चौधरी ने अपनी रचना ‘ निबिया के पतई, माई के भोजनिया ‘ पढा। सुरेंद्र गोपाल ने पढ़ा ‘मेघ बरसे मन पीर तरसे’  बलराम राय ने  ‘गम भुलाया कर यहाँ, धीरे से मुस्कुराया कर’। हरिलाल जायसवाल ने सुनाया ‘भारत माता के ऊपर’ तथा गोमल यादव ने पढ़ा’ कितना दिया जाय,समाज सेवा की सबूतें’। जगदीश कुशवाहा ने सुनाया ‘जान हई बेटी ईमान हई बेटी, घर घर के दियना समान हई बेटी’।

कार्यक्रम का संचालन अशोक शर्मा ने किया व समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.डी. यादव ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर किया । इस अवसर पर पंकज पांडेय, जे.पी यादव, मनोज कुमार राव तथा मृत्युंजय यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking