News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला : पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक पम्पिंग सेट बरामद किया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 2, 2024  |  9:22 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला : पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक पम्पिंग सेट बरामद किया

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही चौकी अन्तर्गत स्थानीय पुलिस ने एक अभियुक्त को माल सहित गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा के नेतृत्व में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह मय पुलिस टीम ने गत एक जनवरी को देर शाम एक वांछित अभियुक्त को मु0अ0सं0 526/ 2023 धारा 379 भादवि0 से सम्बन्धित मामले में थाना क्षेत्र के सा0 खोटही टोला- परसिया से राजाराम मौर्या पुत्र पूर्णवासी मौर्या उर्फ भुल्लू को उसके गांव सेे ही गिरफ्तार किया।उसके पास से चोरी का एक अदद पम्पिंग सेट डीजल इंजन कीमत लगभग 40 हजार रुपये की बरामद की गई, जो पिछले सप्ताह चोरी हुई थी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही जारी है। यह जानकारी पुलिस ने प्रेसनोट केे जरिये दी। गिरफ्तारी केे दौरान पुलिस टीम में चौकी प्रभारी खोटही संजय कुमार सिंह, का0 अंकूर चौधरी, का0 मनोज कुमार, का0 मिथिलेश सिंह रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking