रामकोला/कुशीनगर। पुलिस ने प्रेस नोट के जरिये जानकारी दी कि वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरूवार को रामकोला पुलिस टीम ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार की।गिरफ्तार वारंटी अर्जुन प्रसाद पुत्र राम भरोसा रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा गाँव का स्थायी निवासी है। उसके खिलाफ स्थानीय थाना में मु0न0 3015/03 धारा 323/504/506 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 विनय कुमार सिंह, व0उ0 नि0 सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, उ0नि0 आकाश सिंह, हे0का0 राकेश गौड़ मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…