News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: टेकुआटार की घटना में पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुटी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 20, 2023  |  6:07 PM

966 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: टेकुआटार की घटना में पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुटी

Advertisement

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना में पंजीकृत मुकदमें के अन्तर्गत थाना क्षेत्र के टेकुआटार पुरानी बाजार निवासी वांछित अभियुक्त लक्ष्मण प्रसाद मद्धेशिया पुत्र जवाहर प्रसाद मद्धेशिया व बाल आपचारी किशन मद्धेशिया पुत्र राजकिशोर मद्धेशिया तथा बाल आपचारी विशाल मद्धेशिया पुत्र राजमंगल को क्षेत्र के अमवा मंदिर से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गयी है।यह जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस नोट के जरिये दी गयी है।  

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आपको जानकारी के लिए बता दूँ कि गत 18 मार्च को टेकुआटार पुरानी बाजार में जमीनी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस ने संबंधित घटना में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0112/ 23 धारा147/148/323/504/ 506 /452/352/302 भा0द0वि0 व 3(2)V एससी /एसटी एक्ट व 3(1)द,ध एससी/एसटी एक्ट के मुकदमा पंजीकृत की थी तथा पुलिस को अभियुक्त की तलाश थी।इस अपराध के पूर्व भी अभियुक्त लक्ष्मण के ऊपर मु0अ0सं0 529/16 धारा 147 /323/504/506/ 452/427 भा0द0 वि0 व 3(1)10 एससी /एसटी एक्ट में रामकोला थाने में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 कन्हैयालाल यादव,हे0का0 अमित सिंह, हे0 का0 लक्ष्मण सिंह,का0 शिवा सिंह रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking