News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पुलिस कप्तान ने उत्कृष्ट कार्य के लिए हे0 कास्टेबल अमित सिंह को किया सम्मानित 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 15, 2023  |  4:42 PM

775 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस कप्तान ने उत्कृष्ट कार्य के लिए हे0 कास्टेबल अमित सिंह को किया सम्मानित 

रामकोला/कुशीनगर। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने शनिवार को रामकोला थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार सेे पुुुुरस्कृत कर सम्मानित किया।

आज की हॉट खबर- सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार...

यह सम्मान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार के निर्देशन में जनता व पुलिस के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करने हेतु चलाये जा रहे अभियान “बीट पुलिसिंग प्रणाली” के अन्तर्गत पुलिस कप्तान द्वारा पुलिस कार्यालय में जनपद के समस्त थानों के बीट पुलिस अधिकारियों में से मुख्य आरक्षी अमित सिंह पीएनओ 062170837 थाना रामकोला को सर्वोत्तम बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया।पुलिस कप्तान श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्य आरक्षी द्वारा अपने थाना क्षेत्र के बीट में निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आम जन मानस में पुलिस की छवि को बेहतर बनाया गया है।एसपी श्री जायसवाल ने कहा कि सम्मान जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, जिसको पाने के लिए हमेशा संघर्षरत रहना होता है। अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियो को आगे भी ऐसे ही सम्मानित किया जाएगा। जबकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। इसलिए ड्यूटी के प्रति सजग व ईमानदार रहें। इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking