News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गुमशुदा बालिका को दो घंटे के अंदर तलाश कर परिजनों को सौंपी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 1, 2024  |  7:39 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पुलिस को मिली बड़ी सफलता,गुमशुदा बालिका को दो घंटे के अंदर तलाश कर परिजनों को सौंपी

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने एक चौदह वर्षीय बालिका की गुमशुदगी का लिखित प्रार्थना पत्र मिलने पर अपनी सक्रियता दिखाई और दो घंटे के अंदर ही बालिका को बरामद कर परिजनों को सौंप दी।
शुक्रवार को रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा महदेवा निवासी रामाश्रय कुशवाहा पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दिया कि उनकी भतीजी अमृता उम्र 14 वर्ष गुरूवार  29 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिये साईकिल से निकली परन्तु विद्यालय से वापस घर नही पहुँची है। सगे संबंधियों, रिश्तेदारों मे पता करने के उपरान्त दिन के एक बजे सूचना दे रहा हूँ। थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और गुमशुदा बालिका की बरामदगी हेतु स्वयं के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की। गठित टीम द्वारा उक्त बालिका को सूचना मिलने के दो घण्टे के अन्दर बरामद कर उनके परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के परिजनों द्वारा गुमशुदा बालिका के मिलने पर रामकोला पुलिस की भूरि भूरि प्रशंशा की गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

बरामद करने वाली टीम में  प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 अनिल यादव, का0 प्रेमचन्द यादव,म0का0 आफरीन खातुन रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking