रामकोला/कुशीनगर । महिला सशक्तिकरण के तहत रविवार को रामकोला में पुलिस ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
महिला कांस्टेबल शैलजा तिवारी ने घरेलू हिंसा से बचाव का तरीका बताते हुए कही कि जब भी आपके साथ कोई अप्रिय घटना घटे तो उसको छिपाने के बजाए अपने शुभचितकों को जरूर बताएं। जो महिला किसी बात को लेकर अपने स्वजन से न कह पाती हों वह महिला हेल्पडेस्क नंबर 1076 व महिला कांस्टेबल से अपनी समस्या को तत्काल बताये। कहीं भी आते-जाते समय कोई छेड़छाड़ करता हो या पीछा करता हो तो महिलाएं बेझिझक होकर हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
महिला कांस्टेबल तिवारी ने कहा कि महिलाएं बेफिक्र होकर कहीं भी आएं-जाएं बस उनके अंदर सतर्कता और जागरूकता होनी चाहिए। महिला सशक्तीकरण अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। ताकि उनके अंदर का भय समाप्त हो।महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित जानकारी के लिए पत्रक भी बाँटा गया।इस दौरान तमाम महिलाएं उपस्थित रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…