News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक घण्टे के अन्दर ही गुमशुदा युवती को रामकोला पुलिस ने किया बरामद 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 4, 2024  |  8:56 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक घण्टे के अन्दर ही गुमशुदा युवती को रामकोला पुलिस ने किया बरामद 

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला पुलिस ने 21 वर्षीय युवती की गुमशुदा होने का लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त करने के एक घंटा के अंदर ही युवती को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम- सिधावे टोला विजयपुर निवासी दीनानाथ कुशवाहा पुत्र रूपचंद्र कुशवाहा निवासी ने स्थानीय थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दिया कि उनकी पुत्री अंकिता कुशवाहा उम्र 21 वर्ष गत रविवार 3 मार्च की शाम को बिना किसी को बताये घर से कहीं चली गयी है अभी तक वापस घर नही पहुँची है, सगे संबंधियों और रिश्तेदार में पता करने के उपरान्त 4 मार्च को समय करीब साढ़े 12‌ बजे सूचना दे रहा हूँ। लिखित सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया और गुमशुदा युवती की बरामदगी हेतु स्वयं के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की। गठित टीम ने सूचना मिलने के एक घण्टे के अन्दर ही अनुसूईया मंदिर रामकोला से युवती को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

युवती के परिजनों ने युवती के मिलने पर रामकोला पुलिस टीम को शाबाशी दी और आभार जताया। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उ0नि0 आकाश सिंह, का0 मानवेन्द्र यादव, म0का0 शशिबाला सिंह रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking