News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई भाजपा की तैयारी बैठक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 13, 2021  |  6:50 PM

581 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई भाजपा की तैयारी बैठक

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आगामी 20अक्तूबर को कुशीनगर में पीएम के आगमन को लेकर भाजपा ने रामकोला के ब्लाक सभागार में बुधवार को तैयारी बैठक आयोजित की। पं० दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांसद ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।अन्तराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए बतौर मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता एकजुटता दिखाते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को ले जाने के लिए अभी से लोगों से सम्पर्क कर व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम ऐतिहासिक होना चाहिए।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिला प्रभारी रमेश सिंह, ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज विशाल सिंह आदि ने संबोधित किया।बैठक में सभी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधि गण ने रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगो को ले जाने के लिए मुख्य अतिथि को आश्वासन देने के साथ ही आश्वस्त भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता व आभार मण्डल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा तथा संचालन नंदू सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम दीक्षित, जिला महामंत्री राणा प्रताप राव,जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, शेषमणि गौड़, भीखम प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, आनन्द मिश्रा, वीरेन्द्र पाण्डेय, रामदेव कुशवाहा,राजेश गुप्ता,संतोष दुबे,सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय , प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री अदित्य मिश्रा, रामानुज मिश्रा, रत्नेश भारद्वाज, कन्हिया चौधरी समेत सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- पडरौना में नेक्सा शोरूम पर न्यू बलिनो कार की आगाज,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद
डोल मेले से निकले तीन नाबालिग, देवरिया स्टेशन पर मिली लोकेशन; दरोगा महेश मिश्रा की मुस्तैदी से तीनों सकुशल बरामद

कुशीनगर। चौरा खास थाना क्षेत्र के कोइलाशवा गांव से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों…

तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
तमकुहीराज डोल मेले में चाकूबाजी करने वाला वांछित गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे में आयोजित डोल मेले के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में…

मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतीचक कुशीनगर , विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में बेसिक शिक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking