रामकोला/कुशीनगर । विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से परमार सेवा संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश के द्वारा रामकोला कस्बा के जनता इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी समुदायिक स्वास्थ केंद्र रामकोला डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के संबंध में छात्र- छात्राओं को विधिवत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण और पृथ्वी को बचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण और प्लास्टिक से मुक्त रखें तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने पृथ्वी से जुड़ी जानकारियां देकर बच्चों को जागरूक किया। श्री सिंह ने वनस्पति और जीव जन्तुओं से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने की बात कही। कार्यक्रम में सभी ने प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। कार्यकर्म का संचालन अनिल कुमार बरनवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत विद्यालय बच्चो के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई। मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में बीपीएम आलोक मिश्रा, विद्यालय परिवार से नंदलाल पाल, अशोक यादव, देवधन सिंह, संतोष कुमार रैना, बृजेश कुमार , डा0 राधे गोविन्द शाही, मिथिलेश कुमार के अलावा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा राजापाकड़ में स्थित पुलिस सहायता केंद्र…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक अजीबोगरीब घटना ने…
कुशीनगर। जिले में इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा…
हाटा कुशीनगर: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया लाला टोला में रविवार के अपरान्ह एक…