News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर में निकाला गया जन जागरूकता रैली

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 4, 2024  |  6:53 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर में निकाला गया जन जागरूकता रैली

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत में गुरुवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई।   रैली के दौरान नगर पंचायतकर्मी हाथों में बैनर लिए नारा लगाकर जागरूक करने के साथ ही दुकानदारों से प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए अपील कर रहे थे। रैली नगर पंचायत से निकली और शहीद गेट होते हुए खेतान मिल तक गयी।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने पालीथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प भी लिया।इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा तथा नीरज गोविन्द राव ने दुकानदारों और ग्राहकों से अपील किया कि आप सभी लोग पालीथीन का उपयोग न करें तथा अन्य को भी जागरूक करें। पालीथीन की जगह कपड़े का थैला रखिए और थैला का इस्तेमाल करिए। आप सभी से अनुरोध है कि प्लास्टिक थैला की बिक्री न करें।

इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, सभासद आलोक गुप्ता, राजेश यादव, छोटेलाल भारती, दिलीप वैश्य, सुदर्शन कुशवाहा आदि सहित विकास चौहान, विकास राव, रामानंद कुमार, हर्ष कुमार गोंड, सोनू सिंह,अखिलेश,नंदलाल प्रसाद, राजू प्रसाद, पिंटू समेत अन्य रहे । 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking