News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 29, 2025  |  6:00 PM

303 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला पुलिस की बड़ी सफलता : 24 घंटे में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । थाना रामकोला पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की गुत्थी सिर्फ 24 घंटे में सुलझा दी। पुलिस ने आरोपी रुस्तम उर्फ धीमक को चोरी गए सामान और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान की कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना का विवरण के विषय में बात करे तो वादी मंजित यादव, निवासी सिंगहा, थाना रामकोला ने 28 सितम्बर को रिपोर्ट दी थी कि बीती रात उनकी सिंगहा चौराहे स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 457/2025 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी की पहचान स्पष्ट हो गई। इसके बाद छापेमारी कर पुलिस टीम ने आरोपी रुस्तम उर्फ धीमक पुत्र बरकत अली, निवासी टेढ़ी, थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामान (कीमत लगभग 20,000 रुपये) इसमें 04 मोबाइल (नये व पुराने, एंड्रॉयड व कीपैड),02 चार्जर,01 डाटा केबल,02 नेकबैंड,01 एयर बड,नकद ₹1,336/- शामिल हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि त्वरित सफलता दिलाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रामबदन चौहान, उ0नि0 सुशील चौरसिया, उ0नि0 उपेन्द्र यादव, का0 रोशन त्रिपाठी, का0 चन्दन कुमार और का0 ध्रुपचन्द्र का नाम प्रमुख है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जहां चोरी की घटना का खुलासा कर दिया, वहीं इलाके में कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking