News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला पुलिस की तत्परता से चोरी की गुत्थी सुलझी — दो चोर गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 10, 2025  |  6:57 PM

247 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला पुलिस की तत्परता से चोरी की गुत्थी सुलझी — दो चोर गिरफ्तार, दो लाख का माल बरामद WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। थाना रामकोला पुलिस ने नकबजनी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब दो लाख रुपये कीमत का चोरी गया सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस की चौकसी और त्वरित जांच का नतीजा मानी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2025 को थाना रामकोला क्षेत्र की निवासी जहरुन खातुन पत्नी अब्दुल क्यूम ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह 11 सितंबर को अपने मायके गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और बेटी की शादी के लिए रखा गया सामान चोरी हो गया है।

पुलिस ने तुरंत मुकदमा मु0अ0सं0 412/2025 धारा 305(ए)/331(4), बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर घटना का सुराग लगा लिया। आज 10 अक्टूबर 2025 को पुलिस टीम ने चोरी में शामिल दो अभियुक्तों वसीम अंसारी पुत्र सिकन्दर अंसारी, खुशबुल्लाह पुत्र कलामुद्दीन
(दोनों निवासी अमडरिया पिपराडीह, थाना रामकोला) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस की पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने पड़ोसी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात की थी।

गिरफ्तारी,बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामकोला राजप्रकाश सिंह,उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद,उप निरीक्षक सुशील चौरसिया,का0 रविप्रकाश सिंह का0 प्रदीप कुमार तृतीय शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता ने सराहना की है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking